Haridwarhighlight

उत्तराखंड : महाकुंभ शाही स्नान के दिन बंद रह सकते हैं ये संस्थान, जल्द जारी होंगे आदेश!

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: कुंभ के शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सात दिनों तक हरिद्वार के स्कूल, उद्योग और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तुएं बनाने वाले उद्योगों को ही इसमें छूट दी जाएगी। जानकारी के अनुसार जल्द ही इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा। महाकंुभ के महत्वपूर्व 12 और 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 9 अप्रैल से भीड़ जुटनी हरिद्वार में शुरू हो जाएगी।

14 अप्रैल के शाही स्नान के बाद ही कम होगी। 7 दिनों तक हरिद्वार में सरकारी स्कूल, उद्योग, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। केंद्र सरकार के अधीन बैंकों से भी वार्ता चल रही है। हालांकि अभी तक बैंकों के बंद करने पर सहमति नहीं बन सकी है। मेला पुलिस की ओर से भी प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा गया था। उधर, अप्रैल में होने वाले शाही स्नान के दिन शहर में आस्था का सैलाब इतना उमड़ता है कि पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।

2010 के कुंभ में 1.57 करोड़ से अधिक यात्री कुंभ स्नान को पहुंचे थे।आने वाली भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया है। 9 से 15 अप्रैल तक स्कूल, उद्योग और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। कुंभ क्षेत्र में आपात सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं के आवागमन को लेकर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

Back to top button