
चमोली : कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाए जाने की जरूरत थी। चमोली जिला अधिकारी स्वदेश भदोरिया ने मोबाइल टीमें बनाकर गांव गांव में जाकर सैंपलिंग शुरू कर दी है।स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव गांव जाकर कोरोना टेस्ट के लिए ग्रामीणों का सैंपल लेने में लगी है।
इस दौरान जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं, उनको कोविड गाइडलाईन के अनुसार उपचार दिया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य टीमें गांव क्षेत्रों में बुखार एवं अन्य बीमारियों से पीडित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही उपचार मुहैया करा रही है। गांव क्षेत्रों के भ्रमण के लिए प्रत्येक ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग की दो मोबाइल टीम तथा एक सैंपलिंग टीम बनी हुई है और गांव भ्रमण के लिए रोस्टर के अतिरिक्त जहाॅ पर भी स्वास्थ्य संबधी समस्या मिल रही उसका निदान किया जा रहा है। 1 मई से अब तक स्वास्थ्य टीमें 91 गांवों में जाकर 11 हजार से अधिक ग्रामीणों का सैैंंपल ले चुकी है l
गांवों में सैंपल लेने का कार्य व कोरोना मरीजों के उपचार हेतु अस्पतालों में कोई कमी न रहे इसको लेकर भी जिला प्रशासन सजग है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को उपकरण टेस्टिंग किट एवं अन्य सामग्री की अग्रिम खरीद के लिए एसडीआरएफ मद से 81.42 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। गांव क्षेत्रों में दवा का छिडकाव एवं कोविड की रोकथाम हेतु जरूरी कार्यो के लिए द्वितीय किस्त के तौर पर सभी ग्राम पंचायतों को कुल 30.50 लाख धनराशि भी जारी कर दी गई है।
जिले में कोविड एवं स्वास्थ्य संबधी समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। जिला कोविड कन्ट्रोल रूम चमोली के एयरटेल-9068187120,बीएसएनएल-7579004644, आईडिया-7055753124, वोडाफोन-7830839443 और कार्यालय के टोल फ्री नंबरों 01372-251437 पर संपर्क कर सकते है।
DM स्वातिएस भदौरिया ने सभी स्वास्थ्य टीमों को अधिक से अधिक गांवों में जाकर ग्रामीणों का सैंपल लेने तथा स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों का मौके पर ही निदान करने के निर्देश दिए है। कोरोना मरीजों के उपचार हेतु अस्पतालों में कोई कमी न रहे वे स्वयं प्रतिदिन कोविड कार्यो की माॅनिटरिंग कर रही हैl