उत्तराखंड के निवासी प्रदीप सिंह खरोला को बनाया NTA प्रमुख, जानें कैसे मिली उन्हें यह जिम्मेदारी
NEET पेपर लीक से शुरु हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब NTA अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरु हो चुकी है। सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का डीजी बदल दिया है। सुबोध कुमार की जगह अब रिटायर्ड अफसर प्रदीप सिंह खरोला को यह जिम्मेदारी दी गई है। आइये जानते हैं कौन है प्रदीप सिंह खरोला।
बता दें कि प्रदीप सिंह खरोला भारत व्यापार संवर्धन संगठन ( ITPO) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। NTA को नीट की परीक्षा करानी है और नए डायरेक्टर की नियुक्ति से पहले तक यह जिम्मेदारी प्रदीप सिंह खरोला के ऊपर ही रहेगी।
एयर इंडिया का काम संभाल चुके हैं खरोला
प्रदीप सिंह खरोला एयर इंडिया का काम संभाल चुके हैं। कंपनी के प्राइवेट होने से पहले उन्होनें यह जिम्मेदारी संभाली थी। वह बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (BMRC) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी खरोला कर्नाटक से नाता रखते हैं। वह 2012-13 में कर्नाटक मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार बने थे। वह कर्नाटक शहरी अवसंरचना विकास और वित्त निगम के भी प्रमुख रह चुके हैं। यह संस्था विदेशी निवेशखों से फंट जुटाकर शहरों में सड़क, पानी जैसी मूलभूत चीजें उपलब्ध कराती है।
2012-2013 में मिला अवॉर्ड
62 साल के खरोला राष्ट्रीय प्रशासनिक सुधार आयोग के संयुक्त सचिव के रुप में काम कर चुके हैं। उन्होनें शहरी सार्वजनिक परिवहन और नीति बनाने में काफी काम किया है। 2000 में वह बैंगलोर सिटी बस सेवा को घाटे से फायदे में लाए थे। 2012 में उन्हें ई गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिला। 2013 में उन्हें पीएम उत्कृष्ट लोक प्रशासन पुरस्कार भी मिला।
उत्तराखंड के निवासी हैं खरोला
आपको बता दें कि जिम्मेदारी प्रदीप सिंह खरोला उत्तराखंड के निवासी हैं। उन्होनें 1982 में इंदौर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। 1984 में उन्होनें आईआईटी दिल्ली से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पीजी की डिग्री ली। यहां उन्होनें टॉप भी किया। उन्होनें फिलीपींस के मनीला में स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर्स एन डेवलपमेंट मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।