Dehradunhighlight

उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट!

Breaking uttarakhand news

देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आज भी राजधानी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल जनपदों में आलोवृष्टि और आकाशीय बिजली गिर सकती है। कई इलाकों में हल्की तेजी हवाएं भी चल सकती हैं।

साथ ही 10 मार्च को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिलजी गिरने का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 2500  मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Back to top button