highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस को भेजी ट्रैक्टर वाले किसानों की लिस्ट

Breaking uttarakhand news

रुद्रपुर: दिल्ली के अलग-अलग बाॅर्डर पर किसानों के धरने को कई दिन हो चुके हैं। दिनों की गिनत 100 के करबी पहुंच गई। लेकिन, सरकार ने अब तक उनकी मांगों नहीं मानी हैं। इस बीच 26 जनवरी को लालकिले पर हिंसा हो गई, जिसमें उत्तराखंड के किसान भी ट्रैक्टर लेकर गए थे।

इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से जानकारी मांगी थी। पुलिस ने दिल्ली पुलिस को 113 किसानों की लिस्ट भेजी है। इसमें कहा गया है कि यही किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने गए थे। रैली में ऊधमसिंह नगर के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए थे।

कुछ शरारती तत्वों ने रैली की आड़ में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की और लाल किले पर अराजकता की थी। इस दौरान यूपी के बिलासपुर डिबडिबा निवासी एक किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। दिल्ली में बवाल के बाद जिला पुलिस और खुफिया विभाग ने किसानों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Back to top button