Big NewsDehradun

उत्तराखंड : ग्रेड-पे मामले को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजन हुए मुखर, लिया ये बड़ा फैसला

Big news from Uttarakhand Police

देहरादून : पुलिस जवानों के ग्रेड-पे को लेकर अब उनके परिजन मुखर हो गये हैं। पुलिस जवानों के परिजनों ने 25 जुलाई को देहरादून में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। जवानों के परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को अनुमति देने को पत्र दिया गया है।

परिजनों ने इस पत्र में अनुरोध किया कि 25 जुलाई को गांधी पार्क में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बैठक का आयोजन होगा। पुलिस जवानों के परिजनों ने डीएम, एसएसपी को इस बैठक की सूचना दी है। सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलेगी या नहीं इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन अब पुलिस जवानों के परिजन ग्रेड पे मामले को लेकर मुखर हो गए और उन्होंने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।

वहीं बता दें कि इस मामले पर पुलिसकर्मियों का कहना है कि सरकार हर विभाग के कर्मचारियों का समय-समय पर वेतन बढ़ाती है लेकिन पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता रहा है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि क्या सरकार का सिर्फ पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने में वित्तीय भार पड़ता है अन्य के में नहीं। बता दें कि अभी हाल ही में धामी सरकार ने गेस्ट टीचरों का वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ इंटर्न डॉक्टर का भी वेतन बढ़ाने की भी घोषणा की है जिसके बाद अब पुलिस कर्मी कह रहे हैं कि सरकार हर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन बढ़ाती है लेकिन पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे देने में उनको वित्तीय भार पड़ रहा है जो कि गलत है।

Back to top button