Dehradun

लॉकडाउन में उत्तराखंड पुलिस बनी करोड़पति, 9671 गिरफ्तार, 5203 वाहन सीज

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 25 अप्रैल को प्रदेश में कुल 38 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 351 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड पुलिस करोड़पति बन बैठी। जी हां लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने प्रदेश भर में जुर्माने के तौर पर 1.20 करोड़ रुपये जनता से वसूले।

साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 2150 अभियोगों 9671 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 24342 वाहनों के चालान, 5203 वाहन सीज एवं 01.20 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

Back to top button