उधमसिंह नगर की गदरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाासिल हुई है। गदरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस के कर्मचारी के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा थोड़ी देर में पुलिस अधिकारी करेंगे।
आपको बता दें कि बीते महीनों यूपी पुलिस के कर्मचारी मयंक की अज्ञात ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी औऱ 10 हजार के इनामी बदमाश को गदरपुर ने पकड़ लिया है। इसकी सूचना पुलिस ने यूपी पुलिस को दे दी है। जानकारी मिली है कि पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी मयंक की हत्या का मुख्य आरोपी है जिसका नाम गौरव उर्फ निक्का है जिसे आज गदरपुर पुलिस ने पकड़ लिया ह। जानकारी मिली है कि आरोपी के ऊपर 10,000 इनाम घोषित था। वहीं गौरव उर्फ निका पर एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक खुद इस मामले का थोड़ी देर में खुलासा करेंगे।
आपको बता दें कि इस मामले से जुडे दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामपुर जिले के बिलासपुर थाने के चंदेल गांव निवासी कांस्टेबल मयंक कटारिया की हत्या में नामजद 5 लोगों में से मनोज दुबे व बलजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मयंक 3 साल से पीलीभीत में तैनात था। जानकारी के अनुसार 2005 में मयंक के पिता दयानंद ने आरोपित मनोज दुबे के पिता जनार्दन से पट्टे की करीब 1.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। यही जमीन हत्या का कारण बनी। जमीन पट्टे की होने के कारण दयानंद के नाम नहीं चढ़ पाई और मामला कोर्ट में चला गया। दो माह पूर्व मनोज दुबे की मां कांति देवी के हक में फैसला आने के बाद उन्होंने जमीन पर कब्जा ले लिया। इसमें उसकी मदद उदयवीर सिंह उर्फ सन्नी ने भी की। इस कारण उसे लगातार धमकी मिल रही थी।