highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड: कोरोना से डरने को तैयार नहीं लोग, इनसे पुलिस भी परेशान

dineshpur

दिनेशपुर: कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस सख्ती की बात तो कर रही है, लेकिन सख्ती कहीं नजर नहीं आ रही है। पुलिस लगातार लोगों को कार्रवाई की चेतावनी तो दे रही है, लेकिन उसका असर लोगों पर नजर नहीं आ रहा है। लाख समझाने के बाद भी लोग कुछ समझने को तैयार नहीं हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में भी कुछ ऐसा ही नजारा नजर आ रहा है। थाना क्षेत्र में पांच सौ अधिक कोरोना पाॅजिटिव केस हैं।

क्षेत्र के 6 गांव कंटनमेंट जोन बनाए गए हैं। बावजूद लोग घरों से बाहर निकलकर बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। थाना अध्यक्ष दिनेशपुर अशोक कुमार का कहना है कि लगातार लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं। समझाया भी जा रहा है। लेकिन, लोग मान नहीं रहे हैं। दिनेशपुर क्षेत्र में कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। समाजसेवी रवि सरकार लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वो लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं। लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

Back to top button