Big NewsUttarakhand

Uttarakhand PCS 2021 Result : पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें चेक

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 296 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पीसीएस 2021 के टॉपर आशीष जोशी बने हैं।

पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम हुआ जारी

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आशीष जोशी पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर वैभव कांडपाल और तीसरे स्थान पर पंकज भट्ट रहे हैं। इंटरव्यू और मेडिकल के बाद बुधवार शाम को रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक करें लिस्ट

बता दें कि 10 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर बने हैं जबकि 10 पुलिस उपाधीक्षक बने हैं। आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर लिस्ट को देख सकते हैं। आपको बता दें कि पीसीएस 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा 27 फरवरी 2024 को और पांच अप्रैल 2024 को आयोजित की गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button