UttarakhandBig News

Uttarakhand Panchayat Election Result LIVE : कांग्रेस का आरोप, जीत के बाद भी प्रत्याशियों को नहीं मिल रहे प्रमाण पत्र

Uttarakhand Panchayat Election Result LIVE : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है । मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रत्याशियो और उनके समर्थको में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 15,024 कार्मिक मतगणना में जुटे हुए हैं। जबकि 8926 जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लछू ने की जीत हासिल

बाहेश्वर में क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़खेत गरुड़ बागेश्वर से लछू ने जीत हासिल की है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़खेत गरुड़ बागेश्वर से लछू ने की जीत हासिल!

देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने बजाया जीत का डंका

देहरादून के ग्रामीण इलाके में भी पंचायत चुनाव का नतीजा दिलचस्प बन गया है। यहां देवरानी-जिठानी की जोड़ी ने जीत का डंका बजाया है। धनौला सहस्रधारा ग्राम पंचायत से सोनिया थापा (जेठानी) प्रधान चुनी गई हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी देवरानी साक्षी ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीत लिया।

पति प्रधान तो पत्नी ने कब्जाई बीडीसी पद की सीट

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत में विकास की जिम्मेदारी अब एक ही परिवार के हाथों में है। ग्राम पंचायत में सुमित लाल साह निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं। खास बात यह है कि उनकी पत्नी कविता साह ने भी बीडीसी पद पर जीत हासिल की है।

जीत के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशियों को नहीं मिल रहे प्रमाणपत्र

पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि भाजपा चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है और जानबूझकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीत के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे। महारा ने बताया कि बागेश्वर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरोज आर्य को तीन घंटे से प्रमाण पत्र नहीं दिया गया, वहीं डोईवाला में भी विजेता प्रत्याशी सुखविंदर कौर को प्रमाण पत्र नहीं सौंपा गया है।

अल्मोड़ा में 21 साल की निकिता बनी BDC मेंबर

अल्मोड़ा के चौखुटिया ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से 21 साल की निकिता जीत दर्ज की है। निकिता ने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है। निकिता की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Uttarakhand Panchayat Election Result LIVE : अल्मोड़ा में 21 साल की निकिता बनी BDC मेंबर, क्षेत्र में खुशी की लहर
21 साल की निकिता बनी BDC मेंबर

खटीमा विधायक ने लगाया मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

खटीमा के बिगराबाग जिला पंचायत सदस्य सीट की मतगणना को लेकर सियासत गरमा गई है। खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने प्रशासन पर गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि पहले राउंड में मतगणना कर्मियों ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा मुंडेला के करीब 1700 वोट निरस्त कर भाजपा प्रत्याशी रितु जेठी को फायदा पहुंचाया। इस पर भाजपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के डर से विधायक बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।

चमोली में 21 साल की प्रियंका नेगी बनी सबसे कम उम्र की प्रधान

चमोली जिले के गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट से 21 साल की प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की प्रधान चुनी गई हैं। खास बात यह है कि सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया है, जिससे प्रियंका से गांव की तरक्की को लेकर बड़ी उम्मीदें जुड़ गई हैं।

चमोली में 21 साल की प्रियंका नेगी बनी सबसे कम उम्र की प्रधान priyanka negi pradhan

गदरपुर में ब्लॉक प्रमुख को लेकर बवाल

गदरपुर में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर माहौल गरमा गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार मनदीप कौर, जो बुकसोरा सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं, के भतीजे गगनदीप सिंह जबरन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपनी गाड़ी में बैठा रहे थे, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और इसी को लेकर विवाद बढ़ गया।

Panchayat Election Result
गदरपुर में ब्लॉक प्रमुख को लेकर बवाल

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बेटे ने की जीत हासिल

देहरादून जिले की बास्तील ब्रीनाड सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने सदस्य जिला पंचायत का चुनाव जीत लिया है। बता दें अभिषेक सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह के बेटे हैं।

Uttarakhand Panchayat Election Result LIVE Abhishek singh (Congress MLA Preetam singh son)

जौनपुर ब्लॉक में 8 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का रिजल्ट जारी

जौनपुर ब्लॉक में 8 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का रिजल्ट जारी हो गया है। ग्राम पंचायत मझगांव गांव से प्रधान पद पर गोपाल सिंह ने कब्ज़ा किया है। गोपाल ने 336 मतों से जीत हासिल की है। जबकि ग्राम पंचायत सेमवाल गांव में लक्ष्मी देवी 147 मतों से विजय हुई है। वहीं ग्राम पंचायत उनियाल गांव में विनीता देवी 286 मतों से विजय हुई है, ग्राम पंचायत जाडगांव से ओंकार सिंह, नवागांव ग्राम पंचायत में सुमति देवी, ग्राम पंचायत मरोड़ा में 195 मतों से सरोप सिंह ने जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत हटवाल गांव में करिश्मा 325 मतों से जीती और ग्राम पंचायत भूत्सी से दीवान सिंह ने जीत हासिल की है।

सामने आने लगे रुझान

फतेहपुर हरबर्टपुर विकासनगर ब्लॉक से सुनील कुमार 25 मतों के साथ प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
विजयनगर ग्रामसभा से मीना विश्वास
बुक्सौरा ग्रामसभा से मनप्रीत कौर
श्रीरामपुर ग्रामसभा से ललिता विश्वास
आनंदखेड़ा से चंचल देवी
क्षेत्र पंचायत आनंद खेड़ा से रीना पाईक जीती


शाहपुर से प्रधान पद पर बनिता तोमर का कब्जा

विकासनगर ब्लॉक से शाहपुर, कल्याणपुर के प्रधान पद पर बनिता तोमर 250 मतों से से जीत गई है। जिसके बाद से उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है। वहीं विकासनगर ब्लॉक से पपड़ियान से प्रधान पद पर आशीष बिष्ट निर्वाचित घोषित हुए। बिष्ट ने 122 मतों से जीत हासिल की है।

Uttarakhand Panchayat Election Result
बनीता तोमर और आशीष बिष्ट

गदरपुर से सामने आने लगे रुझान

गदरपुर में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। इस बीच 2 ग्राम पंचायत के रुझान भी सामने आ चुके हैं। बता दें विजयनगर ग्राम सभा से त्रिनाथ विश्वास ने जीत हासिल की है। वहीं बुक्सोरा ग्राम सभा से गगनदीप सिंह जीत गए हैं। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

Uttarakhand Panchayat Election Result LIVE
गदरपुर से सामने आने लगे रुझान

पहले राउंड के मतगणना पूरी

पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 1421 ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की किस्मत का आज फैसला होना है। बागेश्वर ब्लॉक के पंडित बीडी पांडे परिसर कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के विकासखंड सभागार में मतगणना की जा रही है। बागेश्वर में 24,कपकोट और गरुड़ में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना में रिजर्व समेत 118 पर्यवेक्षक और 472 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button