UttarakhandHighlight

Char Dham Yatra 2026: 11 दिन पहले शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन दिन खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

Char Dham Yatra 2026 : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 इस साल पिछले साल के मुकाबले 11 दिन पहले शुरू हो रही है। यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर होगा। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। बताते चलें कि बीते साल ये यात्रा 30 अप्रैल से शुरू की गई थी। लेकिन इस साल इसे तिथियों और नक्षत्रों के अनुकूल कुछ दिन पहले शुरू किया जा रहा है।

19 अप्रैल से शुरु होगी चारधाम यात्रा Char Dham Yatra 2026

19 अप्रैल को चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। इससे दूर से आए लोगों को दर्शन करने का अधिक समय मिलेगा। इससे स्थानीय होटलों, टैक्सी आदि व्यवसायों को भी फायदा मिलेगा। जिससे पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा।

इन दिन खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट Gangotri Yamunotri Doors Open Date

चारधाम यात्रा के लिए अक्षय तृतीया का दिन विशेष रूप से काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। यहीं कारण है कि ये दिन बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। 19 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें