Dehradunhighlight

उत्तराखंड : कृषि कानूनों पर बोले पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा, 26 के बाद सही नहीं रहा आंदोलन

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर इस बार केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रेमचंद शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया है। किसान आंदोलन को लेकर पद्मश्री सम्मानित प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि 26 तारीख के घटना के बाद इस आंदोलन से पीड़ा हुई है 26 तारीख से पहले आंदोलन सही ठहराया जा सकता है लेकिन 26 तारीख के बाद इस आंदोलन को सही नहीं कहा जा सकता है।

प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि किसानों को अपने खेतों पर लौटना चाहिए अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए केंद्र सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है उतना किसी भी सरकार के कार्यकाल के दौरान नहीं हुआ है। प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार के कानून के बाद इस बार में सबसे ज्यादा बेहतर दाम मंडी में मिले हैं उनका कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में है किसानों को समझना होगा।

Back to top button