Dehradunhighlight

उत्तराखंड : दिल्ली में नाइट कर्फ्यू , उत्तराखंड वालों की बढ़ी मुश्किलें!

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: दिल्ली में कल रात से नाइट कफ्र्यू शुरू हो गया है। ये वो समय है, जिस वक्त बसें दिल्ली में जाती और वहां से देहरादून आती हैं। करीब 250 बसों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। राज्य के विभिन्न बस अड्डों से ऐसी कई बसें हैं, जो रात दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच दिल्ली पहुंचती हैं। दिल्ली में नइट कफ्र्यू का यही समय तय किया है। परिवहन निगम को सभी बसों का संचान रात 10 और सुबह 5 बजे के बाद करना

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, रुड़की, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ समेत टनकपुर आदि से पूरा दिन दिल्ली के लिए बसों का संचालन होता है। रात के वक्त करीब 250 बसें दिल्ली पहुंचती हैं और करीब 100 बसें वापसी करती हैं। इन सभी बसों के लिए संकट हो गया है। दिल्ली से रोडवेज बसों के प्रवेश और संचालन पर कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।

रोडवेज मुख्यालय ने सभी चालकों को मैसेज कर दिया है कि दिल्ली में बसों का प्रवेश रात 10 बजे से पहले या सुबह पांच बजे के बाद किया जाए। जो बसें दिल्ली से रात दस बजे के बाद चलती हैं। वो सभी बसें अब दस बजे से पहले या फिर सुबह पांच बजे के बाद ही चल पाएंगी।

Back to top button