
कोटद्वार: नगर निगम कोटद्वार में पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। हंगामें के बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत भी बोर्ड बैठक में अपने समर्थकों समेत धमक गए थे। अब एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। निगम के दो पार्षद नगर निगम में निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर फाइलों को लूटने निकल पड़े। उनकी ये पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसको लेकर कोटद्वार नगर निगम में हंगामा खड़ा हो गया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
पिछले दिनों नगर निगम में कांग्रेसी पार्षद ने हंगामा किया था। सीसीटीवी में जो दो पार्षद नजर आ रहे हैं। उनमें से एक वही बताए जा रहे हैं। जबकि दूसरा पार्षद बीजेपी का बताया जा रहा है। साथ में निगम का एक कर्मचारी भी नजर आ रहा है। तीनों मिलकर निगम दफ्तर में फाइलें खंगाल रहे हैं। दस्तावेजों को चोरी करने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
नगर निगम ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। अब पुलिस जांच कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्षदों को विकास से ज्यादा अपने फायदों के लिए काम करने से मतलब है, जिसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि वहां से दस्तावेज चोरी कर वहां तैनात कर्लक और दूसरे कर्मचारियों को फंसाने के लिए ये पूरा करनामा अंजाम दिया गया।
