Big NewsPauri Garhwal

उत्तराखंड : मेडिकल काॅलेज में घुसा लेपर्ड, कर्मचारी पर किया हमला

khabar ukश्रीनगर: पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थिम मेडीकल काॅलेज में आज सुबह अचानक लेपर्ड घुस गया। अपने कमरे से अचानक बाहर आए कर्मचारी की नजर जैसे ही लेपर्ड पर पड़ी उसके होश उड़ गए। इससे पहले कि वो कुछ कर पाता लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

लेपर्ड ने फार्माकोलाॅजी विभाग के कर्मचारी युद्धवीर पर हमला किया। मेडीकल काॅलेज में उस वक्त प्रशिक्षू डाॅक्टर भी माॅजूद थे। साथ ही वहां पर डाॅक्टरों की एक वर्कशाॅप भी चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में डाॅक्टर मौजूद थे। मेडीकल काॅलजे के गेट बंद किए गए हैं। तब से ही लेपर्ड की खोज की जा रही है, लेकिन अब तक गुलदार नहीं पकड़ा जा सका है।

Back to top button