Almorahighlight

उत्तराखंड : क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष नेगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

अल्मोड़ा :  यूपी की तरह उत्तराखंड में भी असंतोष के सुर दिखने और सुनाई देने लगे हैं। बता दें कि अल्मोड़ा, धौलादेवी के क्षेत्र पंचायत सदस्य और समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष मनीष सिंह नेगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफा की जानकारी दी।

आपको बता दें कि युवा नेता मनीष समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष थे। मनीष नेगी धौलोदेवी से बीडीसी सदस्य हैं। खबरें हैं कि मनीष नेगी जागेश्वर से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि मनीष के पिता स्व.गोविंद सिंह नेगी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे।

मनीष नेगी युवा नेता के रुप में उभरे और समाज सेवा संगठन के माध्यम से उनकी युवावर्ग में खास पकड़ है। स्वास्थ्य शिविर और अन्य जागरुकता कार्यक्रमों से लम्बे समय से क्षेत्रीय लोगों के साथ जुड़े हैं। खबरें है कि वो जागेश्वर से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि वो अभी किस पार्टी का हाथ थामेंगे इसकी जानकारी नहीं है।

Back to top button