Dehradunhighlight

उत्तराखंड : किसान महापंचायत शुरू, पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

Breaking uttarakhand news

देहरादून: किसान नेता राकेश टिकैत हरबर्टपुर पहुंच गए हैं। वहां टिकैत किसान महापंचायत में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जुटनी शुरू हो गई है। किसान महापंचात में बड़ी संख्या में अन्य किसान नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं।

किसान आंदोलन को धार देने के लिए जगह-जगह किसान महापंचयत की जा रही है। विकासनगर के हर्बटपुर में महापंचायत के लिए आसपास के क्षेत्रों से किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां काफी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही जल्द ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत महापंचायत को संबोधित करेंगे।

किसान महापंचयत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष रजिया बेग, उमा सिसौदिया समेत पार्टी के नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ यहां पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात भी दल-बल के साथ किसान महापंचायत में पहुंचे।

Back to top button