Assembly Electionshighlight
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा वोटिंग, इस जिले में सबसे कम

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। अधिकांश जिलों में वोटिंग को लेकर खूब उत्साह नजर आ रहा है। सुबह लोगों ने काफी तेजी से वोट डाले। बीच में कुछ देर के लिए हल्का ठहराया आया, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर तेजी पकड़ी। तीन बजे तक 49.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक 56.23 प्रतिशत उत्तरकाशी और सबसे कम 43.17 अल्मोड़ा जिले में हुआ है।
