UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में बेफिक्र होकर Google Map के सहारे चलाएं गाड़ी, क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों की मिलेगी जानकारी

हाल ही में यूपी के बरेली(Bareilly News) में गूगल मैप द्वारा अघूरे पुला का रास्ता दिखाने से कार में सफर कर रहे तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए है जब जीपीएस (GPS) सुनसान, उबड़-खाबड़ और बंद रास्ते पर हमें ले जाता है। ऐसे में इस चीज को देखते हुए उत्तराखंड का मैप(Google Map) अपडेट किया जाएगा। जी हां उत्तराखंड में अब आप बैखोफ होकर गूगल मैप का सहारा लेकर सफर तय कर सकते है। अब उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों की जानकारी भी गूगल मैप पर दी जाएगी।

उत्तराखंड में बेफिक्र होकर Google Map के सहारे चलाए गाड़ी

बीते दिनों यूपी में कार सवार लोग रामगंगा पर बन रहे पुल से नीचे जा गिरे। जिसके चलते तीन लोगों की जान चली गई। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर पुल का निर्माण जारी हैं। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी आए दिन हो रहे भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद हो जाते है। इसी वजह से यातायात निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी किए गए।

क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों का मिलेगा अपडेट

सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को निर्देश भेजे गए है। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त पुल और सड़कों की जानकारी को गूगल मैप पर अपडेट किया जाए। साथ ही ऐसे जगहों पर सूचना पट्ट, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के भी आर्देश दिए गए है।

गूगल मैप पर नेविगेशन प्रणाली के जरिये क्षतिग्रस्त पुल और सड़कों की सही जानकारी अपडेट की जाएगी। ताकि गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे लोग अपडेट रह सके। साथ ही यातायात निदेशक ने इस प्रकिया को पूरा करने के बाद इसकी रिपोट मुख्यालय को भेजने के लिए भी कहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें