highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड: दुष्कर्म के बाद फांसी के फंदे से लटका दी थी लड़की, आरोपी गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

ऊधमसिंहनगर: जिले के शक्‍तपिफॉर्म में एक सप्ताह पूर्व फंदे से लटकी मिली छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 साल की लड़की का शव पिछले रविवार की देर शाम कमरे में फांसी पर लटका मिला था। पिता ने पड़ोसी शादीशुदा युवक अरुण सरकार के खिलाफ उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म और पत्नी आशा सरकार, मां चंपा सरकार पत्नी निवास सरकार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था।

मामले में पुलिास ने मुकदमा कर जांच शुय कर दी थी। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 376, 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया कि अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआइ नेहा ध्यानी कर रही हैं। मामले में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य सुरेश गंगवार ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर में नामजद अरुण सरकार, उसकी पत्नी आशा सरकार एवं मां चंपा सरकार पर आईपीसी की धारा 302 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया।

Back to top button