Dehradunhighlight

उत्तराखंड : हर रोज इतने मरीज हो रहे ठीक, फिर भी इनसे पीछे हैं हम

aaj tak

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से कोरोना से हर दिन नए मामलों से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि हमारा रिकवरी रेट तेजी से सुधर रहा है। रोजाना नए मामलों से दोगुना कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं। बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर राज्य रिकवरी रेट में काफी पीछे है।

देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट में उत्तराखंड 33वें स्थान पर है। कोरोना की दूसरी लहर से पहले प्रदेश की रिकवरी दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसके बाद संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा, जिससे रिकवरी रेट तेजी से नीचे आया और पाॅजिटिविटी रेट आसमान छूने लगा।

राज्य का रिकवरी रेट फिलहाल 75.84 प्रतिशत है, जिसके और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार की रिकवरी दर्ज उत्तराखंड से ज्यादा है। वहीं, मृत्यु दर केरल से छह गुणा अधिक है।

Back to top button