highlightNainital

उत्तराखंड : UKD का आरोप, गैरसैंण को बना दिया पिकनिक स्पॉट

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए सरकार पर राज्य की जनता और राज्य आंदोलनकारियों के दमन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज गैरसैंण को स्थाई राजधानी ना बनाकर सरकार ने उसे पिकनिक स्पॉट बना दिया है।

सरकार को गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाना होगा यही जन भावनाओं के साथ राज्य आंदोलनकारियों ने इस राज्य को अलग करने की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन वर्तमान सरकार राज्य आंदोलनकारी की जन भावनाओं के विपरीत काम कर रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और यहां की जनता का सरकार द्वारा दमन किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। सरकार को राज्य आंदोलनकारियों की जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए।

Back to top button