Dehradunhighlight

नित्यानंद स्वामी की जयंती आज: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले राज्य की प्रशासनिक नींव की मजबूत

उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की आज जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।

नित्यानंद स्वामी की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव हुई मजबूत: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि स्वामी का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण के आदर्शों का प्रेरक उदाहरण है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button