देहरादून: पूरे देश में कृषि बिल को लेकर किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी जगह-जगह जाकर किसानों को कृषि कानूनों के फायदे बताने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के लिए जो कुछ किया है, वह अभूतपूर्व है।
उन्होंने कहा कि जो कृषि सुधार कानून बनाए गए हैं, वह किसानों के हित में हैं। सीएम ने कहा कि कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। किसानों को समझने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि किसानों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि ये नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2024 तक किसानों की आय दोगुना करना है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों को समझना चाहिए। सरकार लगातार किसानों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बना रही है। उसी कड़ी में ये तीन कृषि कानून भी हैं। कांग्रेस और कुछ दूसरे दल किसानों को भड़का रहे हैं। जबकि उन्होंने खुद किसानों के लिए कुछ नहीं किया।