highlight

उत्तराखंड: आबकारी अधिकारी ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बने ऑल इंडिया कुश्ती चैंपियन

Breaking uttarakhand news

खटीमा: इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में में उत्तराखंड का प्रतिनिधिव कर रहे बलजीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। बलजीत सिंह पीसीएस अधिकारी हैं, जो खटीमा में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

25 से 27 मार्च तक दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगित 2021 में खटीमा के क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह भी हिस्सा लेने गए थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधियों को अपने दावों से चित कर दिया और खिताब अपने नाम कर दिया। आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह पूर्व में भी लगातार 2 वर्षों तक इस प्रतियोगिता में पदक विजेता रहने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ रेसलर भी रह चुके हैं।

Back to top button