रुड़की : मंगलौर कोतवाली इलाके में बसवाखेड़ी गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फरार है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे पुलिस का गश्ती दल बसवाखेड़ी नगला साला रुमाल पर गश्त कर रहा था। इस बीच बाइक पर दो संदिग्ध युवत दिखे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।
इस पर युवक बाइक से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे। साथ ही पुलिस पर उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसके एक युवक
बदमाश नईम कुरेशी निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को गोली लगी है। उसे पकड़ लिया गया है। उसक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।