Big NewsNainital

उत्तराखंड: निरीक्षण पर निकले DM को मिली बड़ी गड़बड़ी, दिए जांच के निर्देश

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: नैनीताल में डीएम सविन बंसल ने बड़ी कार्रवाई की है। लेक चुंगी ब्रिज पर निरीक्षण के दौरान उनको खामियां मिली, जिसको देखकर वो गुस्सा होगा। निरीक्षण के दौरा अनियमितता का मामला सामने आया। उन्होंने रसीद बुकों को जब्त कर लिया।

साथ ही एसडीएम और पालिका ईओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबे समय से बंद पड़ी मशीन को भी जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सिंचाई विभाग की ओर से झील में गिरने वाले नालों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और चोक नालों पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।

डीएम ने माल रोड में मेविला जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े शौचालय का आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पालिका ईओ आवास के समीप पहाड़ी काटकर किये जा रहे अवैध निर्माण पर हैरानी जताते हुए एसडीएम को निर्माण रोकने के साथ प्राधिकरण उपाध्यक्ष रोहित मीणा को कार्रवाई के लिए मामला भेजने को कहा।

Back to top button