Haridwarhighlight

उत्तराखंड : एक साल बाद होगी निगम की बोर्ड बैठक, मीडिया कवरेज पर रोक, आखिर क्यों ?

Breaking uttarakhand news

रूड़की: रुड़की नगर निगम की बैठक पूरे एक साल बाद होने जा रही है। आमतौर पर बोर्ड बैठक में मीडिया को अलाव किया जाता है। लेकिन, एक साब होने जा रही निगम बोर्ड बैठक में मीडिया के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से निगम के पार्षद और विधायक ने नाराजगी जाहिर की है। इस बैठक में जोरदार हंगमा होना तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार 40 वार्डों से करीब 850 प्रस्ताव अबतक आ चुके है।

रुड़की नगर निगम की बोर्ड की दूसरी बैठक 26 फरवरी को प्रस्तावित है। लेकिन, इस बार मीडिया को बैठक में प्रतिबंध किये जाने पर पार्षदों और विधायक ने नाराजगी जाहिर की है। पहली बोर्ड बैठक में इससे काफी कम प्रस्ताव आए थे। पार्षदों का कहना है कि मेयर की मनमानी से शहर का विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बोर्ड की बैठक हर तीन महीने में होनी चहिए।

2019 में रुड़की नगर निगम बोर्ड गठन हो गया था, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही बोर्ड बैठक हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी है। पार्षदों ने बताया इस बार उन्होंने अपने वार्ड से 20 से 25 प्रस्ताव रखे है। अगली बोर्ड बैठक कब हो इसका कुछ पता नहीं है, इसलिए अधिक प्रस्ताव लगाए गए हैं। वही, नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि बोर्ड बैठक में मीडिया पर प्रतिबंध लगाना गलत है। इससे प्रतिनिधि के काम पता चलता है। वही मेयर ने मीडिया के सामने आने से साफ इंकार कर दिया है।

Back to top button