Big NewsUttarakhand

देहरादून बना कोरोना कैपिटल, उत्तराखंड में आज महीनों बाद मिले इतने नए मरीज,

Corona breakingउत्तराखंड में कोरोना ने फिर एक बार पुरानी रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। राज्य में कोरोना की तेज रफ्तार ने स्वास्थ एजेंसियों के साथ ही लोगों को भी परेशान कर दिया है।

स्वास्थ विभाग की आज की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना के कुल 282 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1180 हो गई है। राज्य में कोरोना बेहद तेजी से बढ़ा है। स्टेट कैपिटल देहरादून इस बार भी कोरोना कैपिटल बनता जा रहा है। देहरादून में कोरोना का संक्रमण सबसे अधिक है। यहां पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के कुल 137 नए मरीज मिले हैं। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण तेज हुआ है। यूएस नगर में 32, नैनीताल में 35, हरिद्वार में 22, टिहरी में 19, उत्तरकाशी में 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं अल्मोड़ा में भी 18 नए मरीजों की पुष्टि की गई है।

राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीज अब 1180 हैं। वहीं आज 223 मरीज रिकवर भी हुए हैं। देहरादून में एक्टिव केस भी सबके अधिक हैं। 26 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 727 हो गई है।

Back to top button