highlightUttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना के 177 नए मरीजों की पुष्टि, तीन की मौत

Uttarakhand news
CORONA

उत्तराखंड में कोरोना के 177 नए मरीजों की पहचान हुई है। उत्तराखंड में कोरोना के सबसे अधिक मरीज हरिद्वार में मिले हैं। हरिद्वार में कोरोना के 56 नए मरीजों की पहचान हुई है। पिछले काफी दिनों बाद हरिद्वार में एक दिन में 50 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं देहरादून में बुधवार को कोरोना के 37 मरीजों की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में कोरोना के 02

बागेश्वर में – 03

चमोली में – 03

चंपावत में – 05

नैनीताल में – 25

पौड़ी में – 04

पिथौरागढ़ में – 09

रुद्रप्रयाग में – 05

टिहरी में – 11

यूएस नगर में – 08

उत्तरकाशी में 09 मरीजों की पुष्टि हुई है।

तीन की मौत, रिकवरी बेहतर

उत्तराखंड में कोरोना के तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मौतें देहरादून जिले में और एक हरिद्वार जिले में हुईं हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 7316 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को कोरोना संक्रमित 243 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक राज्य में कुल 325009 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस अब 2101 हैं।

Back to top button