Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : अब इस शहर के चौराहों पर होगी कोरोना जांच, आदेश जारी

aaj tak

देहरादून: कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे हों, लेकिन सरकार किसी भी तरह कोताही के मोड़ में नहीं है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को राजधानी देहरादून के चौराहों पर कोरोना जांच बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं। राजधानी देहरादून के प्रमुख चौराहों पर रैंडम रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

चौराहों पर मेडिकल टीम के साथ पुलिस भी तैनात रहेगी। जल्दी ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शासन स्तर से जारी आदेश मिला है। इसमें शहर के विभिन्न चौराहों पर कोरोना की रैंडम जांच कराने को कहा गया है।

इसके लिए चैराहों पर जांच करने वाली मेडिकल की टीम के साथ पुलिस भी तैनात की जाएगी। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद व्यवस्था को जल्द लागू कर दिया जाएगा। जांच के दौरान यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे होम क्वारंटाइन कर दिया जाएगा।

Back to top button