Dehradunhighlight

उत्तराखंड में कोरोना से एक मरीज की मौत, नए संक्रमितों की पुष्टि

corona breakingउत्तराखंड में कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना के कुल 331 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है।

उत्तराखंड में कोरोना के 331 नए मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे अधिक मरीज देहरादून में मिले हैं। दून में कोरोना के 136 नए मरीज मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 20, नैनीताल में 53, यूएस नगर में 38, रुद्रप्रयाग में 34, अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 2, चमोली में 7, चंपावत में 1, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 4, टिहरी में 11, उत्तरकाशी में 11 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के एक मरीज की मौत हो गई है। एम्स ऋषिकेश में एक मरीज की कोरोना से मौत रिपोर्ट की गई है।

उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1835 हैं। देहरादून में कोरोना के एक्टिव केस सबसे अधिक हैं। दून में 974 एक्टिव केस हैं।

https://youtu.be/ZFApwRyBwkw

 

 

Back to top button