Dehradunhighlight

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले : काम से नहीं, बयानों से जाने जाते हैं मुख्यमंत्री

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का 3 महीने का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है जहा एक और बीजेपी मुख्यमंत्री के कार्यकाल को सफल करार दे रही है। दूसरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 3 महीने के कार्यकाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नहीं जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बयानों के कारण 3 महीनों में अपनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति पा चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार के मुखिया तीरथ सिंह रावत ने 3 महीने में कोई भी सकारात्मक काम उत्तराखंड में नहीं किया है। ना ही कोविड-19 में लोगों को तत्काल प्रभाव से मदद पहुंचाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। आपदा के दंश झेल रहे प्रदेश के लोगों की उन्होंने कोई मदद नहीं कह है। ऐसे में 3 महीने का कार्यकाल पूरे तरीके से फेल रहा है।

Back to top button