Haridwarhighlight

उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया कुंभ निर्माण कार्यों और कोविड अस्पताल का निरीक्षण

https://youtu.be/TJPMkDQ8eAU

 

हरिद्वार: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने निरंजनी अखाड़े पेशवाई में पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ प्रतिभाग किया। वहीं, उन्होंने कोविड के लिए बने हॉस्पिटल और कुंभ कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि कुंभ से संबंधित सभी कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। चाहे वह फ्लाईओवर हों या फिर घाटों के कार्य हों। सभी बनकर तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो रह गए हैं, उनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ की व्यवस्थाएं अच्छी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वो संतों से मिले थे। संतों ने भी काम पर खुशी जताई है। कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सीएम संतुष्ट जनर आए। कहा कि मेला प्रशासन ने बेहतर कार्य किया है, जो भी काम रह गए हैं। उनको समय से पूरा कर लिया जाएगा। सरकार सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

Back to top button