highlight

उत्तराखंड : CM ने किया 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Breaking uttarakhand news

चमोली : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग में द्वारा विभिन्न विभागों की कुल लागत 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सत्ताइस करोड़ चार लाख लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इनमे लोनिवी की 1, पेयजल निगम की 5, ग्रामीण निर्माण निगम की 3, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की 6, विकास खंड ऊखीमठ की 01 व उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की 4 योजनाएं शामिल है। साथ ही 52 करोड़ 30 लाख लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसमें लोनिवि की 02, ग्रामीण निर्माण विभाग की 03, जलागम की 1, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की 01, आजीविका की 01 व उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की 03 योजनाएं शामिल है।

Back to top button