Dehradunhighlight

उत्तराखंड: सीएम धामी चमोली के लिए रवाना, आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

Cm dhami

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। राज्य में आई आपदा में कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल में भी आपदा से भारी नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए आज सीएम चमोली जिले के दौरे पर रहेंगे। साथ ही पौड़ी जिले का भी भ्रमण करेंगे।

आपदा से पौड़ी और चमोली जिलों में भारी नुकसान हुआ है। लोग अब भी फंसे हुए हैं। कुमाऊं में राहत और बचाव कार्य जारी है। वहां, व्यवस्थाएं बनाने के बाद अब सीएम धामी ने गढ़वाल का रुख किया है। सीएम धामी चमोली और पौड़ी में आपदा प्रभावितों से मुलाकाम करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें। सीएम धामी ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

Back to top button