Bageshwarhighlight

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, अधिकारी की मौत, एक घायल

bageswar accident

बागेश्वर: सड़क हादसे में अधिकारी की मौत गो गयी. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय की ओर आ रही आल्टो कार खाई में अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी प्रकाश सिंह रावत (47) निवासी भराड़ी, मंगलवार को कपकोट क्षेत्र के मालता गए थे.

उनके साथ ब्रजमोहन (33) निवासी पहाड़पानी नैनीताल भी थे. मालता के पास उनका वाहन खाई में गिर गया, जिसमें प्रकाश सिंह रावत की मौके पर ही मौत हो गई. ब्रजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए. उनको अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर इस्थिति को देखते हुए ब्रजमोहन को हायर सेंटर रेफर किया गिया.

Back to top button