Dehradunhighlight

उत्तराखंड : DGP अशोक कुमार की पहल, पुलिस की रसोई में बनेंगे पहाड़ी कपवान

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार जहां पुलिस महकमे में बदलाव के लिए लगातार बड़े कदम उठा रहे हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े अभियान चला रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। इस पहल से जहां पुलिस के जवानों की सेहत सुधरेगी। वहीं, पहाड़ के उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उत्तराखण्ड के पहाड़ी व्यंजन जहां स्वाद में भरपूर हैं।वहीं, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। मंडवे की रोटी, कंडाली का साग, फाणू, डुबुके, गहत की दाल, काले भट्ट, झंगोरे की खीर ये कुछ ऐसे नाम हैं, जिनसे पहाड़ की खुशबू आती है। पहाड़ के इन्हीं उत्पादों को मंच देने की पहल की है।

डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को सर्कलुर जारी कर जनपद, इकाई, थाना/चैकियों और डिटैचमैन्ट पर चलने वाले भोजनालयों (मैस) में सप्ताह में एक बार उत्तराखण्डी भोजन (गढ़वाली/कुमाऊँनी) बनाने के निर्देश दिए हैं। अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड का पारंपरिक खानपान गुणवत्ता और स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभकारी है। इससे जहां एक ओर स्थानीय उत्पादनों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

Back to top button