देहरदून : बालिका निकेतन से गायब हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई है। किशोरी ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की बताई है। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी ने बताया कि, वह दिल्ली में माता-पिता के पास जाना चाहती थी। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को थाना नेहरू कॉलोनी पर बीना डबराल अधीक्षक बालिका निकेतन केदारपुरम ने तहरीर दी कि बालिका निकेतन से एक बालिका बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई। उसके लिए पुलिस की जांच टीम गठित की गई है।
पुलिस ने बालिका निकेतन से निकलने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इसी दौरान CCTV में गुमशुदा का रेलवे ट्रैक की तरफ जाना पता चला। रेलवे ट्रैक के आसपास खोजबीन के बाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। गुमशुदा ने पूछताछ में बताया कि, वह अपनी मर्जी से मौका देख कर नारी निकेतन से भाग गई थी। वह दिल्ली अपने माता-पिता के पास जाना चाहती थी लेकिन, पैसे ना होने के कारण वह आसपास छुपी रही।
इसी बीच शुक्रवार की रात में हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पास एक लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गुमशुदा नाबालिग के बयानों के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट में तरमीम कर दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।