Dehradunhighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इन जिलों में अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

AIIMS RISHIKESH EX cm tirath singh rawat

देहरादून: मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने अगले चैबीस घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। जबकि राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज बारिश हो सकती है।

पांच दिन से उमस भरी तेज गर्मी झेल रहे दूनवासियों ने शुक्रवार को बारिश की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम ऐसा बदला कि शाम तक वे बारिश से परेशान हो गए। करीब ढाई घंटे की बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। नालियां चोक होने से पानी दुकानों में घुस गया।

पिछले कई दिनों से राज्य में उमस के कारण गर्ती बढ़ रही थी। कल हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश के कारण राजधानी देहरादून के पलटन बाजार और कुछ अन्य इलाकों में जलभराव हो गया था। बारिश का पानी लोगों की दुकानों में घुस गया था।

Back to top button