Big NewsDehradun

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पकड़ी गई ब्राउन शुगर की खेप, लाखों में है कीमत

Breaking uttarakhand news

रुड़की: डीजीपी के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मंगलौंर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने करीब 16 लाख के नशीले पदार्थ के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपी कोतवाली मंगलौं, एक थाना झबरेड़ा और एक थाना छपार मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए हरिद्वार एसएसपी ड़ी. सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस. ने बताया उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में मंगलौंर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 203.76 ग्राम ब्राउन शुगर और 26.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है। उन्होंने बताया गिरफ्तार तस्कर वरुण, प्रवीण, अनुज व अरुण से पूछताछ के बाद मान्य न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया नशे के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है और नशा तस्करों की लगातार हो रही गिरफ्तारी से नशा तस्करों का नेटवर्क टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा भी की।

Back to top button