देहरादून : लॉकडाउन के कारण प्रवासियों का उत्तराखंड आना हुआ तो इस बीच कई प्रवासियों द्वारा फेसबुक लाइव करके क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली दिखाई गई और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। वहीं इसके बाद प्रशासन एक्शन में आया है।
जी हां बता दें कि क्वारेंटाईन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियु्क्ति के आदेश दिए गए। वहीं इसके बाद अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में 32 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनके लिए नोडल अधिकारियों की नियु्क्ति की गई है जिनके नाम भी जारी कर दिए गए हैं।