highlightNainital

उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाघ की मौत

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : कार की टक्कर से बाघ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाघ तेज रफ्तार कार की टक्कर में आ गया था, जिससे टक्कर लगने से बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसों में लगातार वन्यजीवों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इनको रोकने के लिए विभाग प्रयास भी कर रहा है, लेकिन मौत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। टीम ने बाघ के शव को लिया अपने कब्जे में ले लिया है। टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी पकड लिया गया है। घटना फतेहपुर रेंज की बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button