highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड: BJP के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, आज ग्रहण करेंगे सदस्यता

BJP workers join Congress

लक्सर: खानपुर विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता आज एक साथ देहरादून कांग्रेस भवन में पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। खानपुर विधानसभा बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन का गढ़ माना जाता है। वो चार बार इसी विधानसभा से लगातार विधायक हैं।

चैंपियन का गढ़ माने जाने वाली खानपुर विधानसभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस को खानपुर विधानसभा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। इतनी बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से विरोधी खेमे में हलचल मची हुई है। हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे एक साथ लोग कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

खानपुर विधानसभा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति विनोद चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि बीजेपी शासन में सामाजिक समरसता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। किसानों का शोषण हो रहा है। आज देश का किसान सड़कों पर है। लेकिन, बीजेपी सरकार किसानों की समस्याएं सुलझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

Back to top button