highlightNainital

उत्तराखंड: प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष

bansi dhar bhagat

 

रामनगर: 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रत्येक विधानसभा में संवाद कार्यक्रम करेंगे। इसी कड़ी में रामनगर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शिरकत की। उनका रात्रि विश्राम भी यहीं होना है। संवाद कार्यक्रम में बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।

बाइक रैली के साथ उनका नगर में स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने उनसे सीधे संवाद भी किया। प्रदेश अध्यक्ष के इस कार्यक्रम से निश्चित ही कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की रिकाॅर्ड बहुमत के साथ फिर सरकार बनेगी। सरकार लगातार राज्य को विकास पथ पर आगे बढ़ा रही है।

Back to top button