Bjp UttarakhandBig News

CM आवास में BJP की अहम बैठक आज, पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज अहम बैठक होनी है। बैठक आज शाम सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

CM आवास में भाजपा की अहम बैठक आज

बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कल यानी 28 मई को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। नितिन नबीन के दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी।

सीएम धामी समेत बैठक में शामिल होंगे भाजपा के दिग्गज

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के शामिल होने की खबर है। बताया जा रहा है बुधवार शाम को होने वाली इस बैठक में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों पर खुलकर चर्चा होगी।

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

बता दें कल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों में जुटा हुआ है। 2027 में होने वाले चुनाव के लिहाज से ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन की नब्ज़ टटोलने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: BJP में कुछ बड़ा होने वाला है! अनिल बलूनी के बाद त्रिवेंद्र रावत पहुंचे अरविंद पांडे के आवास, चर्चाओं का बाजार गर्म

उत्तराखंड में युवा संवाद करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कोर कमेटी और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद वे भाजपा पदाधिकारियों की भी बैठक लेंगे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बूथ समिति और युवा संवाद भी करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें