Bjp UttarakhandBig News

BJP में कुछ बड़ा होने वाला है! अनिल बलूनी के बाद त्रिवेंद्र रावत पहुंचे अरविंद पांडे के आवास, चर्चाओं का बाजार गर्म

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा इस बात की हो रही है कि प्रदेश में कभी भी बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

विधायक अरविंद पांडे के आवास पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत

मंगलवार ये आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद पूरे गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 चुनाव को देखते हुए भाजपा के भीतर रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने भी की थी गदरपुर विधायक से मुलाकात

बता दें बीते दिन पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी उनके आवास पहुंचे थे। जहां बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पर लगातार बड़े नेताओं की आवाजाही ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि इन मुलाकातों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

कई विवादों को लेकर सुर्खियों में है अरविंद पांडे

आपको बता दें कि पिछले दो सालों में विधायक अरविंद पांडे कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कभी जमीन विवाद, तो कभी भू-माफिया से जुड़े आरोपों को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा। वहीं उनके बेटे पर भी कई गंभीर आरोप लगे, जबकि उनके आवास पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों ने भी राजनीतिक माहौल को गर्माया था। अब लगातार बड़े नेताओं की मुलाकातों के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि कहीं 2027 का चुनाव भाजपा के लिए भारी न पड़ जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें