Haridwarhighlight

उत्तराखंड: पुलिस को बड़ी सफलता, एक ही दिन में तीन बड़े खुलासे

cabinet minister uttarakhand

रुड़की: भगवानपुर पुलिस ने बड़े खुलासे किए है। सबसे बड़ा खुलासा वाहन चोरी का किया है। पुलिस ने चोरी की गई आठ बाइकों समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि भगवानपुर और आसपास के क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना काफी तेजी से बढ़ रही थीं, जिसको लेकर सीओ मंगलौर पंकज गैरोला और भगवानपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया जिसके फलस्वरूप एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका गया।

कागज तलब किए गए तो, युवक कागज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि हमने कुल आठ बाइक अलग-अलग जगह से चोरी की हैं। एक आईटीआई की पुरानी बिल्डिंग में छुपा दिया। आज हम कुछ बाइकों को बेचने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों के बारे में और भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और उनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल झपट्टा मार चोर गिरोह का भी खुलासा किया जिसमे एसपी ग्रामीण ने बताया कि दो दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज हुई।

एक लड़का रास्ते में मोबाइल से बात करते हुए जा रहा कि अचानक दो युवक मोबाइल झपटकर भाग गए। शिकायत दर्ज कर थाना प्रभारी ने टीम गठित की तथा घटना का मात्र 48 घंटों में खुलासा करते हुए चार मोबाइल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है। पुलिस पूछताछ कर रही है तथा उसके बाद इनको न्यालय में पेश किया जाएगा।

तीसरा खुलासा गौकशी को लेकर किया गया जिसमे एसपी ग्रामीण ने बताया कि एस एस पी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस द्वारा गौकशी को लेकर क्षेत्र में काफी धरपकड़ की जा रही है इसी में सापेक्ष आज थाना भगवानपुर को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हाल्लू मजरा चौक पर एक पिकअप गाड़ी तीन गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर कटान के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने तत्काल कार्य करते हुए उक्त गाड़ी की तलाशी ली जिसमे तीन गायों को क्रूरता पूर्वक भर रखा है।

पुलिस गायों को मय अभियूक्तों और वाहन के थाने ले आई। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम ये गाय जिला सहारनपुर से कटान के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी जिला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को एसएसपी साढ़े सात हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

https://youtu.be/HmyX-HpOyhU

Back to top button