highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : कांग्रेस के बड़े नेता BJP में शामिल, एक दिन पहले दिया था इस्तीफा

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: गदरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर पिछले कुछ समय से कांग्रेस में असजह महसूस कर रहे थे। एक दिन पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया।

प्रीत ग्रोवर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर ऊधमसिंह नगर एवं डिजिटल सदस्यता प्रभारी जिला नैनीताल का दायित्व देख रहे थे। इससे पहले वह ग्राम प्रधान, मंडी समिति चेयरमैन, प्रधान संघ अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में सामाजिक रूप से उत्तरांचल पंजाबी महासभा, उधम सिंह नगर के जिला महामंत्री है। गदरपुर और आस पास के क्षेत्रों में जनता पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके कांग्रेस छोड़ में भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

प्रीत ग्रोवर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रधान मंत्राी नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली एवं विकास की नीतियों से प्रभावित होकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महामंत्री संगठन अजय कुमार एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रीत ग्रोवर को भाजपा में शामिल कराने में रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा की अहम भूमिका रही है।

भाजपा में शामिल होने पर सीएम धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक शिव अरोरा समेत तमाम भाजपाईयों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए प्रीत ग्रोवर को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। वहीं प्रीत ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निश्चित ही उत्तराखण्ड देश का नम्बर वन राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में मजबूत बनाने के लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Back to top button